{"_id":"69eb5cf2e87cdb15dc0213f3","slug":"video-abdakaranagara-ma-700-upabhakatao-ka-bsakhara-sa-malga-gasa-saldara-tarasafara-kae-gae-kanakashana-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में 700 उपभोक्ताओं को बसखारी से मिलेगा गैस सिलिंडर, ट्रांसफर किए गए कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में 700 उपभोक्ताओं को बसखारी से मिलेगा गैस सिलिंडर, ट्रांसफर किए गए कनेक्शन
अंबेडकरनगर में जलालपुर के रामगढ़ स्थित इंडेन गैस एजेंसी के करीब 700 उपभोक्ताओं को अस्थाई रूप से बसखारी की सैनिक गैस एजेंसी स्थानांतरित कर दिया गया है। यह व्यवस्था इंडेन ऑयल कॉरपोरेशन द्वारा जलालपुर गैस एजेंसी पर बढ़ते लोड को कम करने और उपभोक्ताओं को राहत देने के नाम पर की गई है। उपभोक्ताओं को पूर्व जानकारी न होने के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।
इस व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में असमंजस की स्थिति भी देखने को मिली। जलालपुर निवासी विकास ने बताया कि 19 अप्रैल को बुकिंग के बाद जब वह गैस लेने पहुंचे तो उन्हें बसखारी भेज दिया गया। वहीं मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि पूर्व सूचना के अभाव में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जब वह पर्ची कटाने के लिए गैस एजेंसी पर पहुंचे तो उन्हें इस प्रक्रिया की जानकारी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।