{"_id":"69eb276a74df6e0e230ef7b9","slug":"video-abdakaranagara-ma-jallpara-akabrapara-maraga-para-paugdha-garana-sa-lga-jama-bjal-gal-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर पेड़ गिरने से लगा जाम, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर पेड़ गिरने से लगा जाम, बिजली गुल
अंबेडकरनगर में जलालपुर-अकबरपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब वाजिदपुर के पास अचानक पुराना नीम का पेड़ सड़क पर गिर पड़ा। घटना के चलते मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
जलालपुर से अकबरपुर को जोड़ने वाले इस प्रमुख मार्ग पर वाजिदपुर के पास बीते लगभग एक वर्ष से नगर पालिका की ओर से करीब 300 मीटर लंबे नाले का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने एक विशेष व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से नाले की दिशा बदल दी जिसके चलते पास खड़ा पुराना नीम का पेड़ खुदाई की चपेट में आ गया। जड़ों के पास मिट्टी हटने से पेड़ कमजोर हो गया था।
शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे अचानक पेड़ मुख्य सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से बिजली के तार और पोल भी इसकी चपेट में आ गए जिससे इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। पेड़ के नीचे खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
बताया जा रहा है कि स्कूटी चालक अजय कुमार निवासी हाजीपुर, वाजिदपुर में बढ़ई का काम करते हैं। रोज की तरह सुबह काम पर आए थे और स्कूटी पेड़ के नीचे खड़ी कर दी थी। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और मार्ग पर लंबा जाम लग गया। लोगों ने नगर पालिका और संबंधित विभागों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
जलालपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि नाला निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई कराई जाएगी।
वहीं, बसपा नेता समीर चौधरी और व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष देवेश मिश्रा ने कहा कि इस संबंध में कई बार नगर पालिका और विद्युत विभाग को अवगत कराया गया था लेकिन उदासीनता के चलते यह घटना हुई। वन विभाग के क्षेत्राधिकारी स्नेह कुमार ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।