सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Elder sister Amulya excelled in her intermediate exams while younger Rachel waved the flag in high school.

Ambedkar Nagar News: बड़ी बहन अमूल्या ने इंटर तो छोटी रेचल ने हाईस्कूल में लहराया परचम

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Elder sister Amulya excelled in her intermediate exams while younger Rachel waved the flag in high school.
 शहर के एके प​ब्लिक स्कूल में टॉपर्स बहनों को गले लगाकर बधाई देतीं मां। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डॉ. एके पब्लिक इंटर कॉलेज तमसा मार्ग अकबरपुर की छात्रा अमूल्या वर्मा व उनकी छोटी बहन ने रेचल वर्मा ने दोहरी सफलता हासिल की है। अमूल्या ने इंटर में जिले में टॉप किया है, तो रेचल ने हाईस्कूल में प्रदेश की टॉप टेन सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया है।
Trending Videos

अमूल्या मूलरूप से ऊंचेगांव गौसपुर की रहने वाली हैं। अमूल्या ने इंटरमीडिएट में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। अमूल्या ने हाईस्कूल की परीक्षा 93.6 प्रतिशत अंकों के उत्तीर्ण की थी और जिले में नौवें स्थान पर रही थीं। माता वंदना वर्मा गृहिणी हैं और पिता रामनिहाल वर्मा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलपुर बाकरगंज जलालपुर में डॉक्टर के पद पर तैनात हैं। अमूल्या की छोटी बहन रेचल भी इसी कॉलेज में अध्ययनरत हैं। इन्होंने हाईस्कूल में 96.50 प्रतिशत अंकों के प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया है। अमूल्या अपने पिता की तरह ही डॉक्टर बनने का सपना संजोए हुए हैं। रेचल प्रशासनिक सेवा में जाकर परिवार का मान बढ़ाना चाहती हैं। दोनों बहनों ने बताया कि एक साथ ही तैयारी की है। सगी बहनों की सफलता पर परिवार के साथ स्कूल में भी हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed