सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sandhya gets honour for social work

Ambedkar Nagar News: सामाजिक कार्यों के लिए संध्या को मिला सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 28 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Sandhya gets honour for social work
संध्या सिंह। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी संध्या सिंह ने सामाजिक क्षेत्र में भी अपने कार्यों के लिए जानी जाती हैं। इनके कार्याें के लिए इन्हें प्रदेश ही नहीं अन्य प्रदेशों में सम्मानित किया जा चुका है।
Trending Videos

समाज सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर आरंभ फाउंडेशन जरूरतमंदों के जीवन में बदलाव लाने के लिए समर्पित रहता है और इसी सेवा भाव को देखते हुए इन्हें इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी का चेयरमैन भी बनाया है। संस्था सेवा भाव रखते हुए वृद्ध आश्रम में भी कार्य किए जाते हैं। संध्या सिंह ने बताया कि उनकी संस्था का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग व जागरूकता के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाना है, संस्था इसी संकल्प के साथ वह निरंतर आगे बढ़ रही हैं। संस्था की ओर से महिलाओं के स्वास्थ्य व उनके लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर रहता है। संस्था का उद्देश्य ही समाज की हर जरूरतमंद की सेवा करना था। इसमें महिला स्वास्थ्य पर विशेष काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------------

आगरा में भी मिल चुका है सम्मान

संध्या सिंह अपने सामाजिक कार्यों के लिए लगातार सम्मानित होती रही हैं। इन्हें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र व उत्तराखंड के राज्यपाल की ओर से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा जिला प्रशासन की ओर से भी सामाजिक योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया जाता रहा है। हाल ही में आगरा में भी एक कार्यक्रम के दौरान संध्या सिंह को सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed