{"_id":"6a7371df23d2cc7bc202bea4","slug":"sarayu-is-just-99-centimeters-below-the-danger-mark-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-162221-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सरयू खतरे के निशान से सिर्फ 99 सेंटीमीटर नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सरयू खतरे के निशान से सिर्फ 99 सेंटीमीटर नीचे
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में कम्हरिया घाट के निकट बढ़ा सरयू नदी का जलस्तर।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेसुल्तानपुर। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर सरयू नदी पर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को नदी का जलस्तर तीन सेंटीमीटर और बढ़ गया। अब नदी खतरे के निशान से महज 99 सेंटीमीटर नीचे है। बढ़ते जलस्तर के साथ पानी किनारे के निचले इलाकों में फैलने लगा है, जबकि मांझा क्षेत्र में कटान तेज हो गया है।
मंगलवार के 84.54 मीटर से बढ़कर बुधवार को जलस्तर 84.57 मीटर दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में इसमें तीन सेंटीमीटर की वृद्धि हुई। इसके चलते नदी का पानी धीरे-धीरे तट के निचले हिस्सों की ओर बढ़ रहा है। कम्हरिया घाट की सभी सीढि़यां डूब चुकी हैं। धर्मशाला की ओर पानी तेजी से रुख कर रहा है। मांझा कम्हरिया और आराजी देवारा क्षेत्र में पानी अब बंधे की दिशा में पहुंचने लगा है। स्थानीय ग्रामीण सतिराम, राजेश, संतोष और धर्मेंद्र ने बताया कि यदि जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो अगले दो दिनों में पानी बंधे के किनारे तक पहुंच सकता है।
नदी ने कटान भी तेज कर दिया है। क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व निरीक्षकों को चौकन्ना रहने के आदेश दिए गए हैं। जिला मुख्यालय पर बनाए गए कंट्रोल रूप से हर एक घंटे की स्थिति की जानकारी ली जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति के संबंध में प्रशासन को समय रहते अवगत कराया जा सके। एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नदी अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और ग्रामीणों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।