{"_id":"69e143aba60625d3e70d9d46","slug":"skin-diseases-increase-in-changing-weather-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-154445-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बदले मौसम में बढ़े त्वचा रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बदले मौसम में बढ़े त्वचा रोगी
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की त्वचा रोग की ओपीडी में चिकित्सक के पास लगी भीड़।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी के कारण जिले में त्वचा रोगों के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इन दिनों फंगल इन्फेक्शन, चेहरे पर चकत्ते पड़ना, शरीर में खुजली जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। गर्मी में पसीना ज्यादा आने, धूल-मिट्टी और नमी के कारण फंगस तेजी से फैल रहा है, जिससे लोग परेशान हैं।
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में ऐसे 84 लोग उपचार कराने के लिए आए थे। जबकि पहले यह संख्या 35 से 40 के आसपास रहती थी। जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. एके चौधरी ने बताया कि धूप और गर्म हवाओं का सीधा असर लोगों की त्वचा पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि मौसम में नमी और तापमान बढ़ने से फंगल संक्रमण को बढ़ावा मिल रहा है। खासकर जो लोग खेतों में काम करते हैं या दिन में ज्यादा बाहर निकलते हैं, उनमें ये समस्याएं ज्यादा देखी जा रही हैं।
चेहरे पर लाल चकत्ते, खुजली और दाने जैसी शिकायतें रोजाना बढ़ रही हैं। पिछले सप्ताह इस तरह के मरीजों की संख्या अधिक है। चिकित्सक ने सलाह देते हुए बताया कि बाहर निकलते समय सिर और चेहरे को ढकने के लिए गमछा या स्कार्फ का इस्तेमाल जरूर करें। खुले शरीर के हिस्सों पर सनस्क्रीन लगाएं। उन्होंने कहा कि पसीना आने पर तुरंत साफ कपड़े से पोंछ लें और नमी वाली जगहों को सूखा रखें। अगर खुजली या चकत्ते हों तो खुद दवा न लें, बल्कि डॉक्टर से सलाह लेकर एंटी-फंगल क्रीम या दवा का उपयोग करें।
खुजली से रही दिक्कत
अकबरपुर के शहजादपुर के रहने वाले सरोज ने बताया कि दो दिनों से उसे हाथों में खुजली और जलन हो रही थी। इससे उसे काफी परेशानी हो रही थी। समस्या और न बढ़ जाए इसके लिए उसने चिकित्सक को दिखाया है।
धूप से होती है एलर्जी
कटेहरी के रहने वाले संतोष चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए कतार में खड़े थे। उन्होंने बताया कि उन्हें धूप में रहने के कारण एलर्जी हो जाती है। उन्हें काफी परेशानी होती है। इसी समस्या के उपचार के लिए चिकित्सक के पास आए थे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X