{"_id":"697bbb7922011d6728011bac","slug":"target-achieved-paddy-procurement-stopped-a-month-ago-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-149675-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: लक्ष्य पूरा, एक माह पहले ही बंद कर दी धान खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: लक्ष्य पूरा, एक माह पहले ही बंद कर दी धान खरीद
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
नवीन मंडी अकबरपुर परिसर में रखे धान के बोरे व खड़ा ट्रक।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में धान खरीद का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा होने के कारण एक माह पूर्व ही बृहस्पतिवार को सरकारी क्रय केंद्रों पर तौल बंद हो गई है। इससे टोकन लेकर तौल की उम्मीद में केंद्रों के चक्कर लगा रहे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। धान बेचने के लिए अभी करीब सात हजार किसान बाकी हैं।
जिले में एक नवंबर 2025 से धान खरीद शुरू हुई थी, जिसे 28 फरवरी 2026 तक पूरा किया जाना था। इस वर्ष जिले को 15 लाख 80 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य मिला था। इसके लिए जिलेभर में 115 क्रय केंद्र बनाए गए थे। नवीन मंडी अकबरपुर में धान खरीद के सबसे अधिक 16 केंद्र बनाए गए थे। यहां बड़ी संख्या में किसानों की धान की ट्रॉलियां तौल के लिए खड़ी हैं।
बृहस्पतिवार को अचानक क्रय केंद्रों पर पॉश मशीनों ने काम करना बंद कर दिया और तौल ठप हो गई। पीसीएफ और एफसीआई को छोड़कर सभी एजेंसियां लक्ष्य से अधिक खरीद कर चुकी हैं। मशीन पर तौल लक्ष्य पूरा होने के कारण खरीद बंद करने का संदेश आ रहा है। सहकारी संघ जलालपुर समेत अन्य तमाम समितियों पर दोपहर तीन बजे सन्नाटा पसर गया। अचानक तौल बंद होने से छोटे किसानों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
संस्था
लक्ष्य (क्विंटल)
खरीद (क्विंटल)
खाद्य विभाग
8,30,000
8,31,490
पीसीएफ 3,73,000
3,73,120
पीसीयू
2,00,000
1,95,240
यूपीएसएस 85,000
91,830
मंडी समिति
62,000
62,310
एफसीआई
30,000
21,580
किसान परेशान, व्यापारियों को बेचेंगे धान
जमुनीपुर शुक्लहिया निवासी किसान हित मिश्रा ने बताया कि क्रय केंद्र पर भीड़ व खेती के कार्य के चलते क्रय केंद्र नहीं पहुंच पा रहे थे। 15 क्विंटल धान बेचना था। बृहस्पतिवार को खरीद बंद हो गई। अब मजबूरी में व्यापारियों को धान बेचना पड़ेगा। सुलेमपुर हंसवर के रमाकांत वर्मा ने बताया कि 37 क्विंटल धान सुलेमपुर क्रय केंद्र पर बिक्री के लिए ले जाना था, बृहस्पतिवार को पता चला कि धान की खरीद ठप हो गई है। अब कम दाम में व्यापारियों को धान बेचना पड़ेगा। इसी गांव के सुरेश वर्मा भी 40 क्विंटल धान नहीं बेच सके।
Trending Videos