{"_id":"6995f9daacb11bf588010345","slug":"teenager-arrested-in-connection-with-teens-suicide-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-151057-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: किशोरी की आत्महत्या के मामले में किशोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: किशोरी की आत्महत्या के मामले में किशोर गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलीगंज क्षेत्र में प्रेमी और उसके भतीजों द्वारा कथित तौर पर प्रताड़ित किए जाने के बाद किशोरी के आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को हिरासत में लिए गए दो किशोरों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी, जो गुजरात में छिपा है, की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
एक किशोरी ने 16 फरवरी को अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में मृतका की उम्र 19 वर्ष बताई गई थी। हालांकि, पुलिस की जांच में उसकी हाईस्कूल की मार्कशीट में उसकी असली उम्र 17 साल 10 महीने निकली। 17 फरवरी को मृतका के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी का गांव के ही अनुज नाम के युवक से प्रेम संबंध था और वह उससे शादी करना चाहती थी। युवक वर्तमान में गुजरात में नौकरी करता है।
आरोप है कि 16 फरवरी की दोपहर करीब 2:30 बजे, अनुज ने अपने दो भतीजों को किशोरी के घर भेजा। इन किशोरों ने किशोरी को बहाने से अपने घर बुलाकर मोबाइल छीन लिया था। दोनों किशोरों ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी थी। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दो किशोरों को बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है। युवक की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos