{"_id":"6996ba4d3d4cdef2b4082869","slug":"video-abdakaranagara-ma-sharathathha-oura-utasaha-ka-satha-manaii-gaii-chhatarapata-shavaja-maharaja-ka-jayata-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती
अंबेडकरनगर में बृहस्पतिवार को जलालपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। बड़ी संख्या में लोगों ने शिवाजी तिराहे पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि व विकास निषाद द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज भारतीय इतिहास के महानायक थे।
उन्होंने अपने साहस, पराक्रम और कुशल नेतृत्व से एक सशक्त राष्ट्र की नींव रखी। उनका संपूर्ण जीवन स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय गाथा है। पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र ने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन चरित्र आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों और राष्ट्रभक्ति की भावना को आत्मसात करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकिशोर राजभर, डॉ. महेंद्र प्रताप चौहान, सुरेश गुप्त, कृष्ण गोपाल गुप्त, रेनू प्रजापति, अरुण मिश्र, अजीत निषाद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।