सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teenager dies of snakebite in Ambedkar Nagar he was sleeping on floor of his room

AmbedkarNagar News: सांप के डसने से किशोर की मौत, कमरे में फर्श पर सो रहा था; घर में मची चीख पुकार

अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 05 Jun 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार

अंबेडकरनगर में सांप के डसने से किशोर की मौत हो गई। रात में कमरे में फर्श पर सो रहा था। इसी समय सांप ने कई जगह डस लिया। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Teenager dies of snakebite in Ambedkar Nagar he was sleeping on floor of his room
सांप। (सांकेतिक) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में बृहस्पतिवार की रात सांप के डसने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वह घर के कमरे में फर्श पर सो रहा था। घटना के बाद से घर में चीख पुकार मच गई। खबर फैली तो लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 



घटना राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के असनारा गांव की है। गांव निवासी चंद्रेश के पुत्र राम यादव (15) की सांप काटने से मौत हुई है। परिजनों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को रात में खाना खाने के बाद राम अपने कमरे की फर्श पर बिस्तर लगाकर सो रहा था। देर रात उसको तीन स्थानों पर सांप ने डस लिया। चुभन होने पर परिजनों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ने खोजबीन की लेकिन सांप का कुछ पता नहीं चला। आनन-फानन परिजनों ने बसखारी के एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देख राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर भेज दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी देर रात मौत हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos

प्राइवेट विद्यालय में पढ़ता था राम

बताया गया कि मृतक कक्षा आठ का छात्र था। देवरिया बाजार के एक प्राइवेट विद्यालय में पढ़ता था। किशोर की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। राम और श्याम जुड़वा भाई थे। राम बड़ा और श्याम छोटा था। छह बहनों में सुमन, किरन व गुड़िया की शादी हो चुकी है। आकांक्षा, अंतिम, अंशिका अविवाहित हैं।


राम की मां प्रमिला की 12 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता चंद्रेश के आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। थानाध्यक्ष तनुज कुमार पाल ने बताया कि तहसील प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कमरे में पानी भरकर निकाला सांप

सांप के काटने की घटना के बाद ग्रामीणों ने पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के पकड़ीहा गांव के युवक विकास को मौके पर बुलाया। वह सांप पकड़ने का काम करता है। जिस कमरे में राम को सांप ने डसा था, वहां ट्यूबवेल लगाकर पानी भरवाया गया। पानी भरने के बाद सांप बिल से बाहर निकल आया। इसे विकास ने पकड़ लिया। इसके बाद जंगल में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed