सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   UP: "The cockroach Janata Party is in the air, it will remain in the air," Minister Rajbhar responded

UP: "कॉकरोच जनता पार्टी हवा में है, हवा में रह जाएगी", नीट पर सवाल को लेकर मंत्री राजभर ने दिया जवाब

अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 05 Jun 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट की परीक्षा की स्वयं निगरानी करनी शुरू कर दी है तो देश की जनता को उनपर विश्वास करना चाहिए।

UP: "The cockroach Janata Party is in the air, it will remain in the air," Minister Rajbhar responded
यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

अंबेडकरनगर शहर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों के सवालों पर प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी हवा में है, हवा में रह जाएगी। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट की परीक्षा की स्वयं निगरानी करनी शुरू कर दी है तो देश की जनता को उनपर विश्वास करना चाहिए। गाजीपुर में हुए एनकाउंटर पर चल रहे विवाद पर कहा कि कौशांबी में पाल समाज की बेटी की रेप और हत्या, मऊ, बाराबंकी, देवरिया, मऊ में सपा नेता और यादव समाज के लोगों द्वारा की गई हत्याओं पर कुछ नहीं बोलते हैं। 

Trending Videos


गाजियाबाद में सूर्या चौहान की हत्या पर नहीं बोल रहे हैं। जहां इनके वोटर घटना में शामिल हैं उनपर सवाल नहीं उठाते हैं। पुलिस किसी भी अपराधी को बख्श नहीं रही है चाहे वह किसी भी समाज का हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत चुनाव पर कहा कि हम समय से चुनाव कराने के पक्ष में है। समाजवादी पार्टी के लोगों ने अपने लीगल एडवाइजर से हाईकोर्ट में मुकदमा दाखिल करा दिया। मुकदमा दाखिल होने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान आया कि पंचायत चुनाव नहीं होगा। हाईकोर्ट के निर्देश पर जवाब दाखिल किया गया। पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर दिया गया है। आगे कोर्ट का जो आदेश आएगा उसका पालन करेंगे।
विज्ञापन


"मुजफ्फरनगर में हो रहे थे दंगे, अखिलेश सैफई में डांस देख रहे थे"

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को श्रवण धाम में पौधरोपण करने पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पांच साल की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पांच साल अखिलेश यादव की सरकार रही थी। मुजफ्फरनगर दंगे में जल रहा था और अखिलेश सैफई में नाच देख रहे थे। सपा सरकार में एक हजार दंगे हुए। कर्फ्यू लगे और 1200 की जनहानि हुई। अखिलेश आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल पर सवाल उठा रहे हैं लेकिन पिछले नौ साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। कोई जनहानि नहीं हुई है। कहीं कर्फ्यू लगने की नौबत नहीं आई। उत्तर प्रदेश आज सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे वाला प्रदेश बन गया है। कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। जिलों और गांवों के बीच आवागमन बेहतर हुआ है। पार्टी का चश्मा उतारकर अखिलेश जी देखेंगे तो उन्हें विकास दिखाई देगा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से देश आगे बढ़ रहा है। श्रवण धाम का विकास निरंतर हो रहा है। भाजपा सरकार में यहां की तस्वीर बदल गई है। आगामी विधान सभा चुनाव पर कहा कि पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटें एनडीए जीतकर सरकार बनाएगी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कितनव कोई चिल्लाई, अंत मा योगी जी ही रहिहय।

एक्स पर पोस्ट कर भी साधा निशाना 
अंबेडकरनगर आगमन से ठीक पहले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक्स पर पोस्टकर अखिलेश को खूब खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने स्व. मुलायम सिंह यादव के चार जून 2013 के बयान का जिक्र करते हुए कि अगर अखिलेश उस बयान को दोबारा पढ़ लेंगे तो हमारी सरकार की कानून व्यवस्था पर बोलने से पहले 10 बार सोचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed