{"_id":"6a2298d0b058adbda2065153","slug":"video-video-majafafaranagara-ma-ha-raha-tha-thaga-a-khalsha-safaii-ma-thakha-raha-tha-dasa-matara-omaparakasha-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मुजफ्फरनगर में हो रहे थे दंगे, अखिलेश सैफई में देख रहे थे डांस: मंत्री ओमप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मुजफ्फरनगर में हो रहे थे दंगे, अखिलेश सैफई में देख रहे थे डांस: मंत्री ओमप्रकाश
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शुक्रवार को श्रवण धाम में पौधरोपण करने पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पांच साल की सरकार पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि पांच साल अखिलेश यादव की सरकार रही थी। मुजफ्फरनगर दंगे में जल रहा था और अखिलेश सैफई में नाच देख रहे थे। सपा सरकार में एक हजार दंगे हुए। कर्फ्यू लगे और 1200 की जनहानि हुई। अखिलेश आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल पर सवाल उठा रहे हैं लेकिन पिछले नौ साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। कोई जनहानि नहीं हुई है। कहीं कर्फ्यू लगने की नौबत नहीं आई। उत्तर प्रदेश आज सबसे बड़ा एक्सप्रेस वे वाला प्रदेश बन गया है। कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। जिलों और गांवों के बीच आवागमन बेहतर हुआ है। पार्टी का चश्मा उतारकर अखिलेश जी देखेंगे तो उन्हें विकास दिखाई देगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से देश आगे बढ़ रहा है। श्रवण धाम का विकास निरंतर हो रहा है। भाजपा सरकार में यहां की तस्वीर बदल गई है। आगामी विधान सभा चुनाव पर कहा कि पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटें एनडीए जीतकर सरकार बनाएगी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि कितनव कोई चिल्लाई, अंत मा योगी जी ही रहिहय।
एक्स पर पोस्ट कर भी साधा निशाना
अंबेडकरनगर आगमन से ठीक पहले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक्स पर पोस्टकर अखिलेश को खूब खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने स्व. मुलायम सिंह यादव के चार जून 2013 के बयान का जिक्र करते हुए कि अगर अखिलेश उस बयान को दोबारा पढ़ लेंगे तो हमारी सरकार की कानून व्यवस्था पर बोलने से पहले 10 बार सोचेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।