सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The body of a missing youth was found while bathing in the dargah pond

Ambedkar Nagar News: दरगाह के तालाब में नहाते समय लापता युवक का शव मिला

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 27 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
The body of a missing youth was found while bathing in the dargah pond
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। किछौछा दरगाह क्षेत्र में झारखंड से आए जायरीन वसीम अंसारी (22) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक बृहस्पतिवार को परिसर स्थित तालाब में नहाने के दौरान अचानक लापता हो गया था। शुक्रवार सुबह उसका शव बीबी बिलाई तालाब में मिला। झारखंड के लातेहार के डेहीमुर्ग निवासी वसीम अंसारी पेशे से राजगीर मजदूर था और परिवार के साथ दरगाह पर जियारत के लिए आया था।
Trending Videos

पिता रियाज अंसारी ने बताया कि वसीम अपने परिवार सहित सुबह करीब 11 बजे ट्रेन से अकबरपुर रेलवे स्टेशन उतरने के बाद परिवार के साथ किछौछा दरगाह पहुंचा था। दरगाह में ठहरने के लिए कमरा तलाशने में दोपहर करीब दो बज गए। इसके बाद सभी ने नाश्ता-पानी किया और जियारत से पहले नहाने के लिए तालाब की ओर गए। सभी लोग तालाब में नहा रहे थे। इसी दौरान वसीम अचानक गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने आसपास उसकी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर देर रात तक दरगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में वसीम की तलाश की। शुक्रवार सुबह करीब दरगाह परिसर स्थित बीबी बिलाई तालाब में सुबह दस बजे एक शव उतराता दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त परिजनों ने वसीम अंसारी के रूप में की। थाना प्रभारी सुनील पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां अमरन अंसारी रोते-रोते बेसुध हो जा रही हैं। जबकि पिता और अन्य परिजनों के आँसू भी थमने का नाम नहीं ले रहे। दरगाह परिसर में मौजूद जायरीन भी इस घटना से स्तब्ध हैं। परिजन बार-बार यही कह रहे थे कि पता नहीं कैसे यह हादसा हो गया। वसीम चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। परिवार में बड़े भाई मुतीम, सादिक और सरवर हैं। मां और अन्य परिजन उसके साथ ही दरगाह आए थे।


फंदे से लटकता मिला युवक का शव

अंबेडकरनगर। अकबरपुर के मीरानपुर में शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे दीवार से बंधे रस्सी के बने फंदे से लटकता एक युवक का शव मिला। पुलिस मामले की जांच कर युवक की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है। बताया जा रहा है कि युवक मीरानपुर में चल रहे ईद के मेले में आया था। इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आस पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed