{"_id":"6a83410727c5b9f5110e1fe3","slug":"the-district-was-immersed-in-shiva-on-nag-panchami-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-163032-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: नागपंचमी पर शिवमय हुआ जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: नागपंचमी पर शिवमय हुआ जिला
विज्ञापन
अकबरपुर के शिवबाबा धाम में नाग पंचमी के अवसर पर सोमवार को भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते श्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार पर जिलेभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से जलाभिषेक के लिए कतारें लगी रहीं। अकबरपुर के शिवबाबा धाम में अयोध्या से जल लेकर पहुंचे कांवड़ियों के साथ स्थानीय भक्तों की भी बड़ी संख्या रही। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा।
कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, गंगाजल, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर पूजन किया। महिला श्रद्धालुओं की भी अच्छी मौजूदगी रही। कई लोगों ने घरों में रुद्राभिषेक और शिव चालीसा का पाठ किया। मंदिरों में पूजा का सिलसिला दिनभर चलता रहा। कटका क्षेत्र स्थित बाबा गोविंद साहब तपोस्थली में भी अयोध्या से जल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने शिवलिंग का अभिषेक किया। सुबह से यहां भी भक्तों का पहुंचना जारी रहा।
अकबरपुर के गायत्री मंदिर, शहजादपुर शिवालय घाट, पहितीपुर रोड स्थित शिव मंदिर, मीरानपुर शिवालय घाट और बस स्टेशन के शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। शिवालयों के आसपास फूल, बेलपत्र, प्रसाद और अन्य पूजन सामग्री की दुकानें सजी रहीं। श्रद्धालुओं की आवाजाही से मंदिरों के आसपास दिनभर चहल-पहल रही। पूजा के दौरान जगह-जगह हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष सुनाई देते रहे।
विज्ञापन
शिवबाबा धाम के पास लगा जाम
कटेहरी। नाग पंचमी के अवसर पर सोमवार को अयोध्या से जल लेकर शिवबाबा धाम पहुंचे कांवड़ियों के जत्थों के बीच सड़क पर डीजे को लेकर प्रतियोगिता शुरू हो गई। नाच-गाने के कारण अयोध्या-अकबरपुर मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित हो गया। जाम की सूचना पर सीओ सिटी नीतीश कुमार तिवारी और प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने कांवड़ियों को आगे बढ़वाया और सड़क पर खड़े डीजे हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस की मशक्कत के बाद वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका। अयोध्या से बड़ी संख्या में जल लेकर पहुंचे कांवड़ियों के चलते मंदिर परिसर के आसपास भी यातायात संभालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। संवाद