फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The gas pipe caught fire, household items got burnt

Ambedkar Nagar News: गैस पाइप में आग लगी, गृहस्थी का सामान जला

Wed, 05 Aug 2026 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
The gas pipe caught fire, household items got burnt
राजेसुल्तानपुर। क्षेत्र के खरूवईयां नई बस्ती गांव में बुधवार सुबह खाना बनाते समय गैस पाइप में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने कच्चे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

गांव निवासी मेवाती बुधवार सुबह गैस चूल्हे पर भोजन बना रही थीं। इसी दौरान गैस पाइप में आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी और पूरे कच्चे मकान में फैल गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग बुझाई। अग्निकांड में बिस्तर, चारपाई, खाद्यान्न, कपड़े, बर्तन, करीब सात हजार रुपये नकद, जेवर और अन्य घरेलू सामान जल गया।
विज्ञापन

घटना के बाद परिवार के सामने दैनिक जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। मेवाती के पति रामसमूझ वर्मा का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उनकी चार बेटियां हैं। मजदूरी के सहारे परिवार का भरण-पोषण होता है। आग लगने से परिवार की पूरी गृहस्थी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed