सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three-day Rovers-Rangers camp begins

Ambedkar Nagar News: तीन दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स शिविर का शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 28 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Three-day Rovers-Rangers camp begins
विज्ञापन
जलालपुर। बाबा बरुआ दास पीजी कॉलेज परुइया आश्रम में शनिवार को तीन दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. परेश कुमार पांडेय ने बताया कि यह मंच राष्ट्र सेवा, समाज के प्रति उत्तरदायित्व और आपदा प्रबंधन कौशल सीखने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रमाण पत्र से परे व्यक्तित्व निर्माण को वास्तविक उद्देश्य बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बल दिया कि सेवा और अनुशासन को आत्मसात करना ही सच्ची उपलब्धि है।
Trending Videos

उपप्राचार्य प्रो. पवन कुमार गुप्त ने समय के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे जीवन के संघर्षों की तैयारी बताया। प्रथम दिवस के सत्र में स्काउटिंग-गाइडिंग के इतिहास, वैश्विक महत्व और प्रार्थना पर चर्चा हुई। विद्यार्थियों को सैल्यूटिंग और रिपोर्टिंग का गहन अभ्यास कराया गया। इस दौरान रोवर रेंजर प्रशिक्षक रमेश कुमार यादव, बलिराम राजभर, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश पांडेय, प्रतिमा मौर्या व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed