{"_id":"69c811fa8a3eee83d4074e7c","slug":"three-sanskrit-schools-received-funds-under-project-alankar-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-153169-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: प्रोजेक्ट अलंकार में तीन संस्कृत विद्यालयों को मिली धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: प्रोजेक्ट अलंकार में तीन संस्कृत विद्यालयों को मिली धनराशि
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
रामानंद संस्कृत विद्यालय भिउरा।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के एडेड माध्यमिक संस्कृत स्कूलों के जर्जर भवनों को चमकाने के लिए प्रोजेक्ट अलंकार चलाया जा रहा है। इसके तहत तीन विद्यालयों को 25-25 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। स्कूलों की सूरत संवारने को प्रोजेक्ट अलंकार के तहत सरकार की ओर से 95 प्रतिशत धनराशि दी जा रही है। वहीं, स्कूल अपने स्तर पर पांच प्रतिशत धनराशि खर्च करेंगे।
प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जिले के उन स्कूलों से प्रस्ताव मांगे गए थे, जहां जल्द निर्माण की जरूरत थी। प्रत्येक चरण में भेजी गई धनराशि का उपभोग प्रमाणपत्र लेने के बाद ही दूसरे चरण की धनराशि जारी होती है। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जारी धनराशि तीन चरणों में संबंधित स्कूल के संयुक्त खाते में 40-40-20 के अनुपात में हस्तांतरित की जाएगी। स्कूलों को चरणवार नींव भराई, दीवार चिनाई व छत ढलाई कार्य की फोटो के साथ शपथ पत्र व उपभोग प्रमाणपत्र विभागीय पोर्टल पर अपलोड करना जरूरी होगा। इसके आधार पर ही प्रोजेक्ट के लिए स्वीकृत धनराशि की अगली किस्त मिलेगी।
इन विद्यालयों को मिली पहली किस्त
साहब दयाल संस्कृत विद्यालय मधुपुर मीरनपुर, भारती भवन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेसुल्तानपुर और रामानंद संस्कृत विद्यालय भिउरा को पहली किस्त के रूप में 25-25 लाख रुपये हस्तांंतरित की गई है। वित्तीय वर्ष के अंतिम समय में स्वीकृति मिलने के कारण धनराशि के लिए तुरंत विद्यालयों के खाते खोलने की प्रक्रिया पूरी की गई।
दूसरी किस्त वाले विद्यालय
श्री भुजंगेश्वरनाथ संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चक महादेव भुजगी, गुरुदेव संस्कृत विभा मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परुइया आश्रम, श्री कत्यायन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेठाकला और आयुर्वेद संस्कृत इंटर कॉलेज सुरहुपुर को 9,50,000 रुपये की दूसरी किस्त राशि प्रदान की गई है। इसके साथ ही सनातन धर्म संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदासीन आश्रम टांडा को 8,97,560 रुपये व श्री शाखा गुरुकुल वान प्रथाश्रम संस्कृत माध्यमिक विद्यालय मखदूम नगर टांडा को 7,41,000 रुपये जारी किए गए हैं। इसके अलावा राम लोचन इंटर कॉलेज शिवपाल, राममिलन रामबदल इंटर कॉलेज नसीरपुर, रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी, रामबाबा विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर को भी दूसरी किस्त जारी की गई है।
इन्हें मिली तीसरी किस्त राशि
महात्मा गोविंद साहब इंटर कॉलेज दुल्हूपुर को 34,00,800 रुपये, जनता इंटर कॉलेज फतेहपुर बड़ागांव को 29,88,885 रुपये और ग्राम स्वावलंबी इंटर कॉलेज रनीवां को 8,92,500 रुपये मिले मिले हैं।
Trending Videos