{"_id":"6a4c6c5623dbc566ad0ac7b3","slug":"up-stf-guns-down-notorious-criminal-vicky-who-carried-a-reward-of-1-lakh-in-ambedkarnagar-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: यूपी एसटीएफ ने एक लाख के इनामी कुख्यात विक्की को किया ढेर, आठ साल से पुलिस को दे रहा था चकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: यूपी एसटीएफ ने एक लाख के इनामी कुख्यात विक्की को किया ढेर, आठ साल से पुलिस को दे रहा था चकमा
Tue, 07 Jul 2026 08:32 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 07 Jul 2026 08:32 AM IST
सार
यूपी एसटीएफ ने एक लाख के इनामी कुख्यात विक्की को मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया। यह आठ साल से पुलिस को चकमा दे रहा था। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
कुख्यात विक्की मुठभेड़ में ढेर।
- फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर में मंगलवार तड़के यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया। इसकी पहचान विक्की उर्फ आसिफ अली पुत्र मजहर हुसैन उर्फ बाबू अली के रूप में हुई है। यह कानपुर नगर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के धुरैथा मकरनपुर गांव का रहने वाला था।
मुठभेड़ तड़के करीब 4:00 बजे बेवाना थाना इलाके के जगदीशपुर मुस्लिमपुर के निकट हुई। बताया गया कि विक्की उर्फ आसिफ अली क्षेत्र में दहशत का पर्याय बना हुआ था। इस पर हत्या और लूट समेत 25 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। यह आठ साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।
हाल ही बदमाश विक्की ने जौनपुर और शाहजहांपुर के शाहगंज में हत्या की वारदातों को अंजाम दिया था। इसके बाद से यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए थे। इस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
एसटीएफ की घेराबंदी के दौरान विक्की ने टीम पर कई राउंड फायरिंग झोंकी। इसके जवाब में एसटीएफ टीम ने भी फायरिंग की। इसमें गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।