अंबेडकरनगर। अकबरपुर में सोमवार शाम को रोडवेज बस अड्डे से पटेलनगर की ओर जा रहे कांविड़यों के जत्थे में शामिल डीजे से तेज आवाज में अश्लील गाने बजाए जा रहे थे। डीजे की ध्वनि इतनी तीव्र थी कि सड़क से गुजर रही युवती अलका बेहोश हो गई। घटना के बाद, पैदल जा रहे कांवड़ियों ने राजन डीजे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसके बाद सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बेहोश युवती को होश में लाने के लिए पानी की छींटे डालीं। कुछ देर बाद, युवती होश में आई, इसके बाद उसे पानी पिलाया गया। इसके बाद तेज ध्वनि में डीजे का संचालन करने के आरोप में पुलिस ने राजन डीजे को कोतवाली ले जाकर सीज कर दिया। डीजे से कटेहरी से ही अश्लील गाने बजाए जा रहे थे, इसके बाद भी कांवड़ की सुरक्षा में लगी पुलिस बल ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि डीजे को सीज कर दिया गया है। (संवाद)