{"_id":"6a73711ae8f8aa31d409c45a","slug":"youth-from-ambedkarnagar-killed-in-fatehpur-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-162262-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: फिटनेस के बाद बेकाबू हुई रोडवेज बस, ओवरब्रिज की दीवार से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: फिटनेस के बाद बेकाबू हुई रोडवेज बस, ओवरब्रिज की दीवार से टकराई
विज्ञापन
ओवर ब्रिज से टकराने के बाद अकबरपुर डिपो में खड़ी बस।-स्थानीय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रोडवेज डिपो की एक बस को वर्कशॉप से फिटनेस मिलने के कुछ ही मिनट बाद बड़ा हादसा होते-होते बच गया। स्टेशन से बाहर निकलते ही बस अचानक अनियंत्रित होकर ओव ब्रिज की दीवार से टकरा गई। गनीमत रही कि उस समय सामने कोई राहगीर या स्कूली बच्चा नहीं था, अन्यथा गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।
बुधवार को बस संख्या यूपी 45 टी 5590 को वर्कशॉप में फिटनेस प्रमाणित किए जाने के बाद नियमित मार्ग पर भेजा गया। चालक ने बस स्टार्ट करते समय ही बताया कि वाहन में एयर प्रेशर नहीं बन रहा है। शिकायत पर दोबारा मिस्त्री को बुलाकर बस की जांच कराई गई। जांच के बाद फोरमैन ने वाहन को सही बताते हुए उसे मार्ग पर रवाना करने के निर्देश दे दिए।
चालक जैसे ही बस को स्टेशन से बाहर लेकर फ्लाईओवर के पास पहुंचा, बस अचानक अनियंत्रित हो गया और फ्लाईओवर की दीवार से जा टकराई। टक्कर से बस क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के समय सड़क पर भीड़ नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
फोरमैन श्रीकेश चौरसिया ने चालक की गलती व पुरानी बस की बात कहते हुए पल्ला झाड़ लिया। संचालन डिपो प्रभारी लक्ष्मी देवी ने बताया कि फिटनेस प्रक्रिया की वजह से बस टकराई है। इसकी जानकारी एआरएम को दे दी गई है। इसके पहले भी 12 बसें कागज में फिटनेस कर दिया गया लेकिन स्टार्ट नहीं हुई।