{"_id":"69a099ce212a1dc9650e50e7","slug":"1000-youth-gave-interviews-in-the-employment-fair-amethi-news-c-96-1-ame1012-159783-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रोजगार मेले में 1000 युवाओं ने दिया साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रोजगार मेले में 1000 युवाओं ने दिया साक्षात्कार
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के आरआरपीजी कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले में मौजूद अभ्यर्थी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
अमेठी। आरआर पीजी कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन विभाग ने रोजगार मेले का आयोजन किया। इसमें 50 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया। एक हजार युवाओं ने पंजीकरण कराया और साक्षात्कार दिया।
रोजगार मेले में मेडिकल, इलेक्ट्रिकल और ऑटोमोबाइल सहित विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां पहुंचीं। कुछ कंपनियों ने विदेश में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए। मेले में एक हजार से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया और शुरुआती चरण में करीब 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि मेले में आए सभी युवाओं को रोजगार मिल सके, यही हमारा प्रयास है।
इस मौके पर पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री डॉ. अमिता सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी और कॉलेज के प्राचार्य व अभ्यर्थी मौजूद रहे। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि मेले में लगभग 5000 रिक्तियों के साथ कंपनियां शामिल हुई हैं। कम से कम एक हजार नियुक्तियों का लक्ष्य तय किया गया है।
युवा बोले, नौकरी मिलने की बढ़ी उम्मीद
अभ्यर्थी रवि कुमार ने कहा कि एक ही स्थान पर कई कंपनियों में इंटरव्यू देने का मौका मिला, इससे नौकरी मिलने की उम्मीद बढ़ी है। पूजा यादव ने बताया कि पहली बार इतने बड़े रोजगार मेले में भाग लिया। यहां प्रक्रिया सरल और पारदर्शी लगी। अंकित सिंह ने कहा कि कंपनियों से सीधे बातचीत कर अपने कौशल के अनुसार विकल्प चुनने का अवसर मिला। नेहा वर्मा ने कहा कि अगर ऐसे आयोजन नियमित हों तो ग्रामीण युवाओं को काफी फायदा होगा।
Trending Videos