{"_id":"69a332f7aba6a601cf07adbc","slug":"112-absent-in-sanskrit-283-in-arts-amethi-news-c-96-1-ame1002-159958-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: संस्कृत में 112, कला में 283 अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: संस्कृत में 112, कला में 283 अनुपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज गेट के बाहर मौजूद परीक्षार्थी। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के 12वें दिन शनिवार को जिले के 85 केंद्रों पर दोनों पालियों में परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और सचल दल लगातार निगरानी करता रहा। पहली पाली में हाईस्कूल संस्कृत के साथ इंटरमीडिएट के कृषि अभियंत्रण, कृषि पशुपालन व पशु चिकित्सा विषयों की परीक्षा आयोजित हुई। दूसरी पाली में हाईस्कूल संगीत वादन, चित्रकला आलेखन तथा चित्रकला प्राविधिक विषयों के प्रश्नपत्र हुए।
कंट्रोल रूम से जारी विवरण के अनुसार हाईस्कूल संस्कृत में 5746 विद्यार्थी पंजीकृत रहे, जिनमें 112 अनुपस्थित पाए गए। इंटरमीडिएट चित्रकला आलेखन में 4843 विद्यार्थियों का पंजीकरण रहा और 283 परीक्षा में शामिल नहीं हुए। चित्रकला प्राविधिक में 41 पंजीकृत विद्यार्थियों में छह गैरहाजिर रहे। संगीत वादन विषय में 13 छात्राओं का पंजीकरण रहा और सभी ने परीक्षा दी। कृषि अभियंत्रण में 88 छात्र तथा 75 छात्राएं दर्ज थीं, जिनमें तीन छात्र अनुपस्थित रहे। कृषि पशुपालन व पशु चिकित्सा विषय में 104 छात्र और 99 छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें एक छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहा।
परीक्षा अवधि में स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सचल दल ने केंद्रों का निरीक्षण किया। कहीं भी नकल या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। परीक्षा समाप्ति के बाद केंद्रों के बाहर विद्यार्थी प्रश्नपत्र पर चर्चा करते नजर आए। अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रश्नों का स्तर संतुलित बताया और कहा कि तैयारी के अनुरूप प्रश्न पूछे गए। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन कराया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और आगामी विषयों की तैयारी भी सुव्यवस्थित ढंग से जारी है।
Trending Videos