{"_id":"6a285de8b6c087e572027aff","slug":"2341-skipped-the-constable-recruitment-exam-amethi-news-c-96-1-ame1002-167812-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 2,341 ने छोड़ी सिपाही भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 2,341 ने छोड़ी सिपाही भर्ती परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान लगी अभ्यर्थियों की कतार। -संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिसमें दोनों पालियों को मिलाकर कुल 7,163 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 2,341 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
पहली पाली में कुल 4,752 पंजीकृत में से 3,583 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1,169 गैरहाजिर रहे। वहीं दूसरी पाली में भी कुल 4,752 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, जिसमें से 3,580 उपस्थित हुए और 1,172 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, जिन्हें प्रवेश से पहले सघन चेकिंग, पहचान पत्र और प्रवेश पत्र के सत्यापन के बाद ही परीक्षा कक्ष में जाने दिया गया।
विज्ञापन
परीक्षा की शुचिता व पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी तथा ड्रोन कैमरों की मदद से आसपास के इलाकों पर पैनी नजर रखी गई। जिसकी मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम और सक्रिय सोशल मीडिया सेल द्वारा लगातार की जाती रही। इस दौरान डीएम संजय चौहान ने स्वयं कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक सरवणन टीके निर्देशन में सुरक्षा के लिहाज से पूरे जिले को तीन जोन और 12 सेक्टरों में विभाजित कर हर केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। परीक्षा के बाद अधिकारियों ने बताया कि दूसरे दिन की परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है।
जिले में कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं मिली है।

Trending Videos