{"_id":"6a285d36cf0839c8720c71c3","slug":"out-of-control-auto-rickshaw-overturns-woman-dies-15-year-old-daughter-injured-amethi-news-c-96-1-ame1021-167768-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अनियंत्रित ऑटो पलटा, महिला की मौत, डेढ़ वर्षीय बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अनियंत्रित ऑटो पलटा, महिला की मौत, डेढ़ वर्षीय बेटी घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
रेखा । (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाजारशुकुल। अयोध्या जिले के कायमपुर पटरंगा निवासी रेखा गौतम (35) की मायके आते समय ऑटो पलटने से मौत हो गई। हादसे में उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी कोमल को मामूली चोट आई है। रेखा की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रामपाल के मुताबिक उनकी बेटी रेखा गौतम (35) सोमवार देर शाम डेढ़ वर्षीय बेटी कोमल के साथ सिरदारी का पुरवा मजरे देवैत स्थित मायके आ रही थी। गांव के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मां-बेटी घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला।
स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी बाजारशुकुल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने रेखा को मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि दुर्घटना अयोध्या जिले के बाबागंज क्षेत्र में हुई है। अस्पताल की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित थाने की पुलिस करेगी।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में गौरीगंज में गमगीन रामपाल ने बताया कि परिवार बेटी और नातिन के आने की राह देख रहा था। दामाद कमलेश मुंबई से घर लौट रहे हैं। नाती सूरज बार-बार फोन कर अपनी मां के बारे में पूछ रहा है। यह कहते हुए वह भावुक हो उठे। मौजूद लोग उन्हें सांत्वना देते रहे।

Trending Videos