{"_id":"6a285e6974415b0d230bdfb4","slug":"reached-the-exam-center-on-time-with-the-help-of-up-112-amethi-news-c-96-1-ame1008-167806-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: यूपी-112 की मदद से समय पर पहुंचे परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: यूपी-112 की मदद से समय पर पहुंचे परीक्षा केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी। पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान यूपी-112 की टीमों ने तीन महिला अभ्यर्थियों की सहायता की। बस स्टैंड पर कोई भी वाहन न मिलने के कारण बेहद परेशान अभ्यर्थी रानी को पुलिस टीम ने अपनी गाड़ी से समय रहते उनके परीक्षा केंद्र पहुंचाया। इसी तरह सुल्तानपुर की रहने वाली ज्योति गुप्ता गलती से किसी दूसरे परीक्षा केंद्र पर पहुंच गई थीं, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने उन्हें मुसाफिरखाना स्थित उनके निर्धारित केंद्र तक पहुंचाया।
एक अन्य अभ्यर्थी अनन्या भी रास्ता भटककर गलत परीक्षा केंद्र पर पहुंच गई थीं, उन्हें भी पुलिस टीम ने जामो स्थित उनके सही परीक्षा केंद्र पर सुरक्षित पहुंचाया। पुलिस की इस तत्परता और मददगार भूमिका के कारण ही ये तीनों महिला अभ्यर्थी अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा में शामिल हो सकीं।
Trending Videos