सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   2503 candidates left the police recruitment exam on the first day.

Amethi News: पहले दिन 2503 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 08 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
2503 candidates left the police recruitment exam on the first day.
विज्ञापन
अमेठी। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के पहले दिन सोमवार को जिले के 12 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। दोनों पालियों को मिलाकर 9,504 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, जिनमें से 7,001 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2,503 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।


पहली पाली में कुल 4,752 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3,440 उपस्थित हुए व 1,312 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में कुल 4,752 अभ्यर्थियों में से 3,561 ने परीक्षा दी, जबकि 1,191 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। केंद्र में प्रवेश देने से पहले सभी अभ्यर्थियों की कई स्तरों पर जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर विशेष प्रबंध किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही थी, जिसे मुख्य कंट्रोल रूम से भी जोड़ा गया था।
विज्ञापन
Trending Videos


डीएम संजय चौहान ने खुद कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी सरवणन टी के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पूरे जिले को तीन जोन और 12 सेक्टरों में बांटा गया था। हर केंद्र पर सुरक्षा और निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
परीक्षा छूटने पर बढ़ी आवाजाही :
परीक्षा समाप्त होते ही सभी केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रमुख रास्तों और चौराहों पर अचानक गाड़ियों का दबाव बढ़ गया और जाम जैसी स्थिति बन गई। हालांकि, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी देर शाम तक मुस्तैदी से सड़कों पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed