सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Doctors returned after a month and a half, and OPD services resumed.

Amethi News: डेढ़ माह बाद लौटीं चिकित्सक, फिर शुरू हुई ओपीडी सेवा

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 08 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Doctors returned after a month and a half, and OPD services resumed.
विज्ञापन
अमेठी। जिला अस्पताल से संबद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. रुचिका सेठ ने करीब डेढ़ माह के अवकाश के बाद सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके लौटने से महिला मरीजों को राहत मिली है। अब जिला अस्पताल में सप्ताह में तीन दिन ओपीडी और सिजेरियन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।


जिला अस्पताल में पहले सीएचसी से दो महिला रोग विशेषज्ञों की संबद्धता की गई थी। इनमें डॉ. पुलक यादव की संबद्धता समाप्त होने के बाद उनकी नियमित तैनाती जगदीशपुर में कर दी गई थी। इसके बाद डॉ. रुचिका सेठ ही सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को जिला अस्पताल में सेवाएं दे रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब डेढ़ माह पहले उनके अवकाश पर चले जाने से महिला मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अस्पताल में प्रतिदिन 70 से 100 महिला मरीज पहुंचती हैं। महिला रोग विशेषज्ञ की अनुपस्थिति में उन्हें विशेषज्ञ परामर्श नहीं मिल पा रहा था। सिजेरियन सेवाएं भी प्रभावित हो रही थीं।
विज्ञापन
Trending Videos


सोमवार को डॉ. रुचिका सेठ ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद निर्धारित दिवस के अनुसार जिला अस्पताल में ओपीडी की। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि महिला रोग विशेषज्ञ ने कार्यभार संभाल लिया है। नियमित महिला चिकित्सक की तैनाती के लिए सीएमओ और शासन को पत्र भेजा गया है। तैनाती होने पर महिला मरीजों को और बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed