{"_id":"6a27070ef217645fdb018882","slug":"power-cuts-and-tripping-caused-a-lot-of-trouble-amethi-news-c-96-1-ame1022-167695-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कटौती और ट्रिपिंग ने खूब छकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कटौती और ट्रिपिंग ने खूब छकाया
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
रामपुर मठा में खराबी दुरुस्त करते ऊर्जा निगम के कर्मी। -स्रोत : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी। जिला मुख्यालय पर रविवार रात से सोमवार सुबह तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। कटौती और ट्रिपिंग का सिलसिला चलता रहा। कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रही।
बिजली न रहने से पंखे, कूलर और मोटर बंद रहे। लोगों को गर्मी के बीच रात जागकर बितानी पड़ी। सोमवार दिन में भी कई क्षेत्रों में ट्रिपिंग और कटौती जारी रही। शुकुलपुर फीडर क्षेत्र में रविवार शाम सात से रात 9:30 बजे तक बिजली नहीं रही। इसके बाद देर रात फिर करीब दो घंटे आपूर्ति बाधित रही।
शाहगढ़ के पनियार पावर हाउस क्षेत्र में रात और दिन मिलाकर छह घंटे से अधिक बिजली कटी रही। मुसाफिरखाना उपकेंद्र क्षेत्र में तीन चरणों में चार घंटे से अधिक आपूर्ति बाधित रही। करपिया और मऊ उपकेंद्र क्षेत्रों में भी करीब तीन घंटे बिजली नहीं रही।
विज्ञापन
जगदीशपुर, तिलोई, सेमरौता, भादर, जायस और अमेठी क्षेत्र से भी अनियमित आपूर्ति की शिकायतें मिलीं। अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि कंट्रोल से मिले निर्देशों के अतिरिक्त स्थानीय स्तर पर कोई कटौती नहीं की गई है।

Trending Videos