सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   People are suffering due to increased humidity amid westerly winds.

Amethi News: पछुआ हवा के बीच बढ़ी उमस से लोग बेहाल

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 08 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
People are suffering due to increased humidity amid westerly winds.
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सुबह से निकली तेज धूप के बीच सोमवार को पछुआ हवा चलने से उमस और गर्मी का असर बढ़ गया। दोपहर होते-होते बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री छांव वाले स्थानों पर बैठे नजर आए। बस अड्डों पर भी लोग धूप से बचने की कोशिश करते दिखे। बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही।
Trending Videos


व्यापारी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि दोपहर के समय ग्राहक कम आ रहे हैं। अंकित कुमार ने कहा कि लोग जरूरी काम होने पर ही घर से निकल रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी गर्मी का असर दिखाई दिया। किसान जवाहर लाल ने बताया कि सुबह नौ बजे के बाद खेतों में काम करना कठिन हो रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे तक मौसम साफ रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed