{"_id":"69de8ff2700372cc8d0b2cf7","slug":"a-short-circuit-caused-a-fire-burning-two-bighas-of-wheat-crop-amethi-news-c-96-1-ame1022-163396-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो बीघा गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, दो बीघा गेहूं की फसल जली
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के गुंगवाछ गांव स्थित सीवान में लगी आग। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
अमेठी। गुंगवाछ गांव में मंगलवार को हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से बाग और खेत में आग लग गई। शाॅर्ट सर्किट के बाद आम का पेड़ धू-धूकर जलने लगा और कुछ ही देर में आग खेतों की ओर फैल गई। इस दौरान रामपियारे तिवारी की करीब दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार गांव के ऊपर से गुजर रही 220 केवीए लाइन का लंबे समय से रखरखाव नहीं हुआ है। पेड़ों की डालियां लाइन से सटी हुई थीं। दोपहर बाद करीब चार बजे एक डाल तार से छू गई, जिससे चिंगारी उठी और पेड़ में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बाग को चपेट में ले लिया और आग खेतों तक पहुंच गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने शोर मचाया और बुझाने में जुट गए।
फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक फसल जल चुकी थी। टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, मगर बाग में लगी आग बुझाने में काफी कठिनाई हुई। ग्रामीणों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी छोटी होने से बार-बार पानी खत्म हो जा रहा था, जिससे आग पर काबू पाने में देरी हुई। देर शाम तक बाग में आग सुलगती रही। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि आग आगे बढ़ी तो आसपास के खेतों में खड़ी सैकड़ों बीघे फसल को नुकसान हो सकता है।
Trending Videos