{"_id":"69e7c8b2a8b018570c07f09a","slug":"a-young-man-who-had-come-to-attend-a-wedding-died-under-suspicious-circumstances-suspicion-of-murder-amethi-news-c-96-1-ame1019-163923-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शादी में आए युवक की संदिग्ध दशा में मौत, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शादी में आए युवक की संदिग्ध दशा में मौत, हत्या की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। क्षेत्र के समसेरियन गांव में एक शादी समारोह में आए युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे गड्ढे में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सड़क दुर्घटना मान रही है।
धम्मौर थाना क्षेत्र के खौपुर गांव निवासी शुभम प्रजापति (18) अपने मौसी के बेटे राम सुरेश की शादी में शामिल होने पूरे भिखारी सिंह मजरे समसेरियन गांव आया था। परिजनों के मुताबिक, रात में बरातियों और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हुई थी, जो बाद में शांत हो गई।
बताया गया कि सोमवार रात करीब 10:50 बजे शुभम अचानक कहीं चला गया। देर रात करीब 12 बजे परिजनों ने उसे फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। मंगलवार सुबह तक घर न लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई।
खोजबीन के दौरान बरात वाले गांव से कुछ दूरी पर सड़क किनारे बने गड्ढे में उसकी बाइक गिरी मिली और पास में ही उसका शव पड़ा था। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए और धम्मौर पुलिस को सूचना दी।
पिता विश्वनाथ प्रजापति का आरोप है कि शुभम के सिर और पीठ पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका है। वहीं, इंस्पेक्टर विवेक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर रगड़ के निशान मिले हैं और प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
बेटे की मौत पर बिलखती रही मां
शुभम की मौत के बाद मां कन्यावती का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेटे को पुकारती रही। बहन चांदनी और छोटा भाई शिवम भी बदहवास नजर आए। पिता विश्वनाथ गमगीन दिखे। परिजन और ग्रामीण परिवार को ढांढस बंधाते रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X