{"_id":"69ea7e35f97b840c67053574","slug":"aastha-wants-to-become-a-pilot-after-getting-selected-in-nda-amethi-news-c-96-1-ame1022-164139-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एनडीए में चयनित होकर पायलट बनना चाहती हैं आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एनडीए में चयनित होकर पायलट बनना चाहती हैं आस्था
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 24 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
आस्था मौर्या को सम्मानित करते विद्यालय के शिक्षक। स्रेात: विद्यालय प्रबंधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जगदीशपुर। जेएन मौर्या साइंस इंटर कॉलेज मुबारकपुर जगदीशपुर की छात्रा आस्था मौर्या ने इंटर की टॉपटेन सूची में पहला स्थान हासिल किया है। आस्था के पिता महेश कुमार मौर्य गांव में टेंट का कारोबार करते हैं और मां माधुरी मौर्य गृहिणी हैं। आस्था की बड़ी बहन महिमा और छोटा भाई योगेश है। जेएन मौर्या साइंस इंटर कॉलेज से ही आस्था ने हाईस्कूल की पढ़ाई की और इस परीक्षा में उन्हें 93.83 प्रतिशत अंक मिले थे। आस्था कहती हैं कि वह एनडीए की तैयारी करना चाहती हैं। इसमें चयनित होकर भारतीय सशस्त्र बलों में कमीशंड अधिकारी के रूप में देश की सेवा में अपना योगदान देना चाहती हैं। उनकी इच्छा है कि इसके जरिये वह पायलट बन सकें। आस्था अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता के साथ ही स्कूल प्रबंधन को देती हैं।
समीक्षा अधिकारी बनना है रुकसार का सपना
जामों। सर्वोदय साइंस कॉलेज जामों की छात्रा रुकसार ने इंटर की परीक्षा में जिले में टॉप किया है। रुकसार अपने नाना मोहम्मद सलीम के घर रहकर पढ़ाई करती हैं। भाई साहिल और बहन रुबीना उससे बड़े हैं। पिता मोहम्मद मुईनुद्दीन खेती करते हैं जबकि मां राजिया बानो गृहिणी हैं। प्रबंधक जग प्रसाद बताते हैं कि रुकसार ने हाईस्कूल टॉप 10 सूची में जगह बनाई थी। उसके नाना ने बताया कि रुकसार पढ़ने में बचपन से ही तेज थी। वह आगे चलकर समीक्षा अधिकारी बनना चाहती हैं। उसकी कामयाबी पर प्रधानाचार्य संजय कुमार के साथ ही रुकसार के परिजनों ने खुशी जताई है।
सक्षम की इंजीनियर बनने की है चाहत
अमेठी सिटी। इंटर की टॉपटेन सूची में दूसरे स्थान पर आए अशोक सिंह इंटर मीडिएट कॉलेज बाबूपुर गौरीगंज के छात्र सक्षम पांडेय इंजीनियर बनना चाहते हैं। गौरीगंज के वार्ड नंबर 19 रग्घुपुर के सक्षम के पिता अविनाश चंद्र पांडेय नगर पालिका के नामित सभासद और उनकी मां अंजू पांडेय गृहिणी हैं। सक्षम की बड़ी बहन अंशिका पांडेय जिला जज कार्यालय गौरीगंज में जूनियर असिस्टेंट हैं। अविनाश चंद्र पांडेय बताते हैं कि उनके बेटे की कामयाबी में पत्नी के साथ स्कूल के शिक्षकों का अहम योगदान है। बकौल सक्षम पांडेय वह अच्छे संस्थान से बीटेक की पढ़ाई कर इंजीनियर बनना चाहते हैं। प्रधानाचार्य सर्वेंद्र सिंह के साथ परिजनों ने सक्षम की सफलता पर खुशी जताई है।
जज बनना चाहती हैं आरजू
मुसाफिरखाना। एएच इंटर कॉलेज की छात्रा आरजू शर्मा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले की टॉपटेन लिस्ट में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। करपिया गांव निवासी आरजू शर्मा के पिता घनश्याम शर्मा दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। मां साधुरी देवी भी पिता के साथ दिल्ली में ही रहती हैं। आरजू शर्मा अपने दादा शिवमोहन शर्मा और दादी लीला देवी के साथ घर पर ही रहकर पढ़ाई करती हैं। आरजू शर्मा ने एएच इंटर कॉलेज से ही हाई स्कूल में 92.16 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। आरजू शर्मा भविष्य में लॉ स्टडीज कर जज बनना चाहती हैं। आरजू शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों को दिया। एएच इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश मिश्रा ने आरजू को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X