{"_id":"6a15ab0b2c604031810774e0","slug":"amethi-bike-hit-by-tractor-trolley-home-guard-jawan-dies-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई बाइक, होमगार्ड जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई बाइक, होमगार्ड जवान की मौत
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 26 May 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
सार
संतोष की मौत के बाद पत्नी पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है। वह रोते हुए कह रही थीं कि रात में ड्यूटी पर जाने से मना किया था, लेकिन वह नौकरी की बात कहकर चले गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से भाग गया।
मृतक होमगार्ड संतोष कुमार पांडेय
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
इन्हौना के मोतीगंज मजरे युसूफनगर निवासी होमगार्ड संतोष कुमार पांडेय (55) की बाइक सोमवार रात शंकरगंज-मेठौना मार्ग पर निजी इंटर कॉलेज के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में संतोष की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आशीष पांडेय के मुताबिक उनके पिता संतोष होमगार्ड जवान थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी अमेठी एडीएम ज्योति सिंह के आवास पर रात की सुरक्षा में लगी थी। सोमवार रात वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। रास्ते में मोहनगंज के शंकरगंज-मेठौना मार्ग पर निजी इंटर कॉलेज के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में उनकी बाइक आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने संतोष को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर मोहनगंज राकेश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली गई है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संतोष ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन शरीर में गंभीर चोटें लगने से उनकी मौत हो गई।
Trending Videos
परिजनों से मिलीं एडीएम, दी सांत्वना
होमगार्ड जवान संतोष कुमार की सड़क हादसे में मौत की जानकारी पर मंगलवार को एडीएम ज्योति सिंह उनके आवास पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
संतोष की मौत के बाद पत्नी पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है। वह रोते हुए कह रही थीं कि रात में ड्यूटी पर जाने से मना किया था, लेकिन वह नौकरी की बात कहकर चले गए। बेटे आशीष और बेटियां रोहिणी व रागिनी पिता की मौत पर रो रही हैं। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। अप्रैल में बेटे की शादी हुई थी। इसके बाद संतोष की मौत से परिवार में मातम पसरा है।