{"_id":"6a2243823e5ce79cc103074c","slug":"amethi-body-of-teenager-who-went-to-a-birthday-party-at-night-found-lying-in-a-field-in-the-morning-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: रात में बर्थडे पार्टी में गए किशोर का शव खेत में पड़ा मिला, गले पर मिले धारदार हथियार से वार के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: रात में बर्थडे पार्टी में गए किशोर का शव खेत में पड़ा मिला, गले पर मिले धारदार हथियार से वार के निशान
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 05 Jun 2026 09:03 AM IST
विज्ञापन
सार
मृतक की मां ने बताया कि रात करीब 12 बजे आरेंद्र घर आया था। इसके कुछ देर बाद अमृतलाल की बेटी बिट्टन उसे खाना खाने के लिए बुलाने आई, जिसके बाद वह दोबारा वहां चला गया। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। सुबह उसका शव पाया गया।
गांव पहुंचकर मामले की जानकारी करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अमेठी जिले की जायस कोतवाली क्षेत्र के पूरे बख्शी मजरे बहादुरपुर गांव निवासी आरेंद्र (16) की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। शुक्रवार सुबह गांव के बाहर खेत में उसका शव मिलने से पूरे गांव में शोक छा गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शुक्रवार सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। प्रथमदृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।
परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार रात गांव में अमृतलाल के घर आयोजित बर्थडे पार्टी में आरेंद्र शामिल होने गया था। देर रात तक वहां डीजे कार्यक्रम चलता रहा। मृतक की मां ने बताया कि रात करीब 12 बजे आरेंद्र घर आया था। इसके कुछ देर बाद अमृतलाल की बेटी बिट्टन उसे खाना खाने के लिए बुलाने आई, जिसके बाद वह दोबारा वहां चला गया। इसके बाद वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह गांव के बाहर एक खेत में उसका शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर जायस और मोहनगंज पुलिस के साथ सीओ तिलोई तथा अपर पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस बर्थडे पार्टी में मौजूद लोगों समेत अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन