{"_id":"6a21ce00d73b24db950577f9","slug":"humidity-increased-after-drizzle-amethi-news-c-96-1-ame1008-167395-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बूंदाबांदी के बाद बढ़ी उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बूंदाबांदी के बाद बढ़ी उमस
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी। मौसम के बदलते मिजाज ने बृहस्पतिवार को लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सुबह से तेज धूप और गर्म हवा का असर रहा। दोपहर बाद बादल छा गए और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई, लेकिन इससे राहत मिलने के बजाय उमस बढ़ गई। इसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
नौ बजे के बाद ही धूप का असर तेज हो गया। जरूरी काम से निकलने वाले लोग छाता, टोपी और गमछे का सहारा लेते नजर आए। गर्म हवा के कारण सड़कों पर आवाजाही कम रही। गौरीगंज चौक बाजार में शिकंजी पी रहे शरद शुक्ल ने बताया कि गर्मी और उमस के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दुकानदार दिनेश कुमार और राजेश कुमार ने बताया कि तेज धूप के कारण दोपहर में ग्राहक कम आ रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।
किसान धर्मेंद्र यादव और जंग बहादुर यादव ने बताया कि हल्की बूंदाबांदी से फसलों को कोई विशेष लाभ नहीं हुआ। उमस बढ़ने से खेतों में काम करना भी मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले दो सप्ताह तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos