{"_id":"6a223e0f0bd8e86d37020bd9","slug":"video-video-kashara-ka-hataya-kara-khata-ma-faka-gaya-shava-gava-ma-shaka-brathada-parata-ma-shamal-hana-gaya-tha-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: किशोर की हत्या कर खेत में फेंका गया शव, गांव में शोक, बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: किशोर की हत्या कर खेत में फेंका गया शव, गांव में शोक, बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था
अमेठी/जायस। जायस कोतवाली क्षेत्र के पूरे बख्शी मजरे बहादुरपुर गांव निवासी आरेंद्र (16) की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। शुक्रवार सुबह गांव के बाहर खेत में उसका शव मिलने से पूरे गांव में शोक छा गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शुक्रवार सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने शव पड़ा देखा तो इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है।
परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार रात गांव में अमृतलाल के घर आयोजित बर्थडे पार्टी में आरेंद्र शामिल होने गया था। देर रात तक वहां डीजे कार्यक्रम चलता रहा। मृतक की मां ने बताया कि रात करीब 12 बजे आरेंद्र घर आया था। इसके कुछ देर बाद अमृतलाल की बेटी बिट्टन उसे खाना खाने के लिए बुलाने आई, जिसके बाद वह दोबारा वहां चला गया। इसके बाद वह घर नहीं लौटा।
शुक्रवार सुबह गांव के बाहर एक खेत में उसका शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर जायस और मोहनगंज पुलिस के साथ सीओ तिलोई तथा अपर पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस बर्थडे पार्टी में मौजूद लोगों समेत अन्य संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।