Amethi: बकरी व्यापारियों से लूट करने वाला गिरोह पकड़ा गया, तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस को आरोपियों के पास से 2.04 लाख रुपये नकद, दो तमंचे और तीन कारतूस मिले। पुलिस ने कार से दो मोबाइल फोन और फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की। पिकअप से 66 बकरे और दो भेड़ें बरामद कीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुसाफिरखाना और भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस की संयुक्त टीम ने बकरी व्यापारियों से लूट करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 66 बकरे, दो भेड़ें, 2.04 लाख रुपये नकद, दो तमंचे, कारतूस, महिंद्रा पिकअप और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद की है। एक आरोपी अभी पुलिस पकड़ से बाहर है।
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बताया कि संयुक्त टीम संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सुलतानपुर जिले के चांदा क्षेत्र में बकरी व्यापारियों से लूट करने वाले आरोपी मठाभुसुंडा जंगल की तरफ से हाईवे की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप और स्विफ्ट कार को रोक लिया।
कार्रवाई के दौरान पिकअप चालक अंधेरे का फायदा उठाकर निकल गया, जबकि स्विफ्ट कार में सवार तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान बाराबंकी जिले के कोठी थाना क्षेत्र के ख्वाजा नगर निवासी आशीष गोस्वामी, पुरानी मस्जिद के पास निवासी करन सिंह और संजय सिंह के रूप में हुई। तलाशी में तीनों के पास से 2.04 लाख रुपये नकद, दो तमंचे और तीन कारतूस मिले। पुलिस ने कार से दो मोबाइल फोन और फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की।
पुलिस ने पिकअप से 66 बकरे और दो भेड़ें बरामद कीं। बरामद जानवरों की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह रात में पशु व्यापारियों के वाहनों की रेकी करता था। सुनसान स्थान पर असलहा दिखाकर वाहन, नकदी, मोबाइल और जानवर लूट लिए जाते थे। विरोध होने पर चालक और खलासी के साथ मारपीट कर उन्हें दूर छोड़ दिया जाता था।
आरोपियों ने 26 और 27 मई की रात चांदा क्षेत्र में बकरी व्यापारियों की पिकअप लूटने की बात स्वीकार की। व्यापारियों को स्विफ्ट कार में बैठाकर ले जाया गया था, लेकिन रास्ते में बारात में कार टकराने के बाद व्यापारी वहां से निकल गए थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश चल रही है। सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.