{"_id":"6a1811d639e8e0ad18020636","slug":"video-video-bkara-vayaparaya-sa-lta-karana-val-garaha-pakaugdha-gaya-66-bkara-tha-bhaugdha-nakatha-oura-asalha-bramatha-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बकरी व्यापारियों से लूट करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 66 बकरे, दो भेड़ें, नकदी और असलहा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बकरी व्यापारियों से लूट करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 66 बकरे, दो भेड़ें, नकदी और असलहा बरामद
अमेठी। मुसाफिरखाना और भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस की संयुक्त टीम ने बकरी व्यापारियों से लूट करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 66 बकरे, दो भेड़ें, 2.04 लाख रुपये नकद, दो तमंचे, कारतूस, महिंद्रा पिकअप और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद की है। एक आरोपी अभी पुलिस पकड़ से बाहर है।
पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बताया कि संयुक्त टीम संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सुलतानपुर जिले के चांदा क्षेत्र में बकरी व्यापारियों से लूट करने वाले आरोपी मठाभुसुंडा जंगल की तरफ से हाईवे की ओर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप और स्विफ्ट कार को रोक लिया।
कार्रवाई के दौरान पिकअप चालक अंधेरे का फायदा उठाकर निकल गया, जबकि स्विफ्ट कार में सवार तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान बाराबंकी जिले के कोठी थाना क्षेत्र के ख्वाजा नगर निवासी आशीष गोस्वामी, पुरानी मस्जिद के पास निवासी करन सिंह और संजय सिंह के रूप में हुई। तलाशी में तीनों के पास से 2.04 लाख रुपये नकद, दो तमंचे और तीन कारतूस मिले। पुलिस ने कार से दो मोबाइल फोन और फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की।
पुलिस ने पिकअप से 66 बकरे और दो भेड़ें बरामद कीं। बरामद जानवरों की कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह रात में पशु व्यापारियों के वाहनों की रेकी करता था। सुनसान स्थान पर असलहा दिखाकर वाहन, नकदी, मोबाइल और जानवर लूट लिए जाते थे। विरोध होने पर चालक और खलासी के साथ मारपीट कर उन्हें दूर छोड़ दिया जाता था।
आरोपियों ने 26 और 27 मई की रात चांदा क्षेत्र में बकरी व्यापारियों की पिकअप लूटने की बात स्वीकार की। व्यापारियों को स्विफ्ट कार में बैठाकर ले जाया गया था, लेकिन रास्ते में बारात में कार टकराने के बाद व्यापारी वहां से निकल गए थे।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश चल रही है। सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।