सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi: Newly married woman held hostage and beaten, criminals took away jewellery worth Rs 7 lakh

Amethi: नवविवाहिता को बंधक बनाकर पिटाई, सात लाख के जेवर ले गए बदमाश, एक महीने पहले हुई थी शादी

अमर उजाला नेटवर्क, फुरसतगंज (अमेठी) Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 03 Jun 2026 03:20 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस की ओर से दिखाए गए फोटो में विवाहिता ने दो संदिग्धों की पहचान की है। जानकारी के अनुसार, अंकिता का विवाह 28 अप्रैल को आकाश के साथ हुआ था। विवाह के कुछ ही सप्ताह बाद हुई इस घटना से परिवार परेशान है।

Amethi: Newly married woman held hostage and beaten, criminals took away jewellery worth Rs 7 lakh
नवविवाहिता युवती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

जायस के रानी हरबंसगंज गांव में मंगलवार शाम घर में अकेली मौजूद नवविवाहिता को बंधक बनाकर पिटाई करने और लाखों रुपये के जेवर व नकदी ले जाने का मामला सामने आया है। घायल महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज में उपचार चल रहा है। पीड़िता ने फोटो के आधार पर घटना में शामिल दो संदिग्धों की पहचान करने का दावा किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 


अंकिता ने बताया कि मंगलवार शाम वह घर में अकेली थी और कपड़े सिल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान दो युवक घर में घुस आए। दोनों ने दुपट्टे से उसका गला कसते हुए तिजोरी की चाबी मांगी। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई, जिससे शरीर पर कई जगह चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, हमलावरों की पिटाई से वह अचेत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने तिजोरी की चाबी हासिल कर उसमें रखे करीब सात लाख रुपये मूल्य के जेवर और 10 हजार रुपये नकद निकाल लिए। घटना के बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। बाद में पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
Trending Videos


अंकिता का कहना है कि वारदात के दौरान दोनों युवक आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच उसने एक आरोपी का नाम सुन लिया था। बाद में पुलिस की ओर से दिखाए गए फोटो में उसने दो संदिग्धों की पहचान की। जानकारी के अनुसार, अंकिता का विवाह 28 अप्रैल को आकाश के साथ हुआ था। विवाह के कुछ ही सप्ताह बाद हुई इस घटना से परिवार परेशान है। इंस्पेक्टर अमरेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच हो रही है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई करते हुए खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed