Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
VIDEO: प्रीमियर लीग से चमकेंगे गांवों के क्रिकेट सितारे, 15 से 25 जून तक अंबेडकर स्टेडियम में होगा क्रिकेट का महासंग्राम
{"_id":"6a2004f32fe83d2a7f069cbc","slug":"video-video-paramayara-lga-sa-camakaga-gava-ka-karakata-satara-15-sa-25-jana-taka-abdakara-satadayama-ma-haga-karakata-ka-mahasagarama-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: प्रीमियर लीग से चमकेंगे गांवों के क्रिकेट सितारे, 15 से 25 जून तक अंबेडकर स्टेडियम में होगा क्रिकेट का महासंग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: प्रीमियर लीग से चमकेंगे गांवों के क्रिकेट सितारे, 15 से 25 जून तक अंबेडकर स्टेडियम में होगा क्रिकेट का महासंग्राम
अमेठी के उभरते क्रिकेटरों को बड़ा मंच देने के उद्देश्य से 15 से 25 जून तक डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में अमेठी प्रीमियर लीग (एपीएल) का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के साथ उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि अमेठी में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उन्हें सही मंच और अवसर देने की है। अमेठी प्रीमियर लीग युवाओं के लिए अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करने का बेहतरीन अवसर साबित होगी। इससे जिले के खिलाड़ियों को भविष्य में बड़े स्तर पर पहचान बनाने का रास्ता मिलेगा।
जिला क्रिकेट संघ (डीसीए) के सचिव राजेश तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग की अलग-अलग टीमें हिस्सा लेंगी। दोनों वर्गों के मुकाबले दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे। लीग में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित खिलाड़ी मैदान पर अपना दमखम दिखाएंगे।
पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व का पाठ पढ़ाते हैं। ऐसे आयोजनों से खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है और नई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है।
आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। दस दिनों तक चलने वाली इस लीग में रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद जताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।