{"_id":"6a1fec528e2d1a8c50091c00","slug":"video-video-navavavahata-ka-bthhaka-bnakara-pataii-sata-lkha-ka-javara-l-gae-bthamasha-2026-06-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नवविवाहिता को बंधक बनाकर पिटाई, सात लाख के जेवर ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नवविवाहिता को बंधक बनाकर पिटाई, सात लाख के जेवर ले गए बदमाश
फुरसतगंज। जायस के रानी हरबंसगंज गांव में मंगलवार शाम घर में अकेली मौजूद नवविवाहिता को बंधक बनाकर पिटाई करने और लाखों रुपये के जेवर व नकदी ले जाने का मामला सामने आया है। घायल महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज में उपचार चल रहा है। पीड़िता ने फोटो के आधार पर घटना में शामिल दो संदिग्धों की पहचान करने का दावा किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अंकिता ने बताया कि मंगलवार शाम वह घर में अकेली थी और कपड़े सिल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान दो युवक घर में घुस आए। दोनों ने दुपट्टे से उसका गला कसते हुए तिजोरी की चाबी मांगी। विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई, जिससे शरीर पर कई जगह चोटें आईं।
पीड़िता के अनुसार, हमलावरों की पिटाई से वह अचेत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने तिजोरी की चाबी हासिल कर उसमें रखे करीब सात लाख रुपये मूल्य के जेवर और 10 हजार रुपये नकद निकाल लिए। घटना के बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। बाद में पुलिस को सूचना दी गई।
अंकिता का कहना है कि वारदात के दौरान दोनों युवक आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच उसने एक आरोपी का नाम सुन लिया था। बाद में पुलिस की ओर से दिखाए गए फोटो में उसने दो संदिग्धों की पहचान की। जानकारी के अनुसार, अंकिता का विवाह 28 अप्रैल को आकाश के साथ हुआ था। विवाह के कुछ ही सप्ताह बाद हुई इस घटना से परिवार परेशान है। इंस्पेक्टर अमरेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच हो रही है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई करते हुए खुलासा किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।