{"_id":"69ea0b66fe1bbd5f35036759","slug":"amethi-up-board-exam-results-2026-ruksar-aastha-top-inter-nidhi-tops-high-school-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026: रुकसार-आस्था इंटर में अव्वल, निधि हाईस्कूल टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026: रुकसार-आस्था इंटर में अव्वल, निधि हाईस्कूल टॉपर
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 23 Apr 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
सार
परिणाम घोषित होते ही मेधावियों के घरों और विद्यालयों में खुशी का माहौल छा गया। कहीं मिठाई बांटी गई तो कहीं छात्रों को फूलमालाओं से सम्मानित किया गया। अभिभावकों ने बच्चों की सफलता पर गर्व जताया।
हाईस्कूल की टॉपर निधि।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में जिले के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इंटरमीडिएट में सर्वोदय साइंस कॉलेज जामों की रुकसार और जेएन मौर्या साइंस इंटर कॉलेज मुबारकपुर जगदीशपुर की आस्था मौर्या ने 91.60 फीसदी अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में आलोक प्रमोद इंटर कॉलेज की निधि ने 96.83 फीसदी अंक पाकर जिले में शीर्ष स्थान हासिल किया और प्रदेश की टॉप-10 सूची में छठा स्थान पाया।
Trending Videos
परिणाम घोषित होते ही मेधावियों के घरों और विद्यालयों में खुशी का माहौल छा गया। कहीं मिठाई बांटी गई तो कहीं छात्रों को फूलमालाओं से सम्मानित किया गया। अभिभावकों ने बच्चों की सफलता पर गर्व जताया, वहीं शिक्षकों ने इसे मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल टॉप-10
निधि – 96.83
विकास – 95.50
श्रेया मौर्या, मधुलिका शुक्ला – 94.17
सेजल, कीर्ति – 93.83
आयुष पांडेय – 93.33
साक्षी यादव – 93.00
कृष्णा मौर्या, लक्ष्मी, अंजली मौर्या, शिक्षा जायसवाल – 92.83
यामिनी यादव, गौरव गुप्ता – 92.67
ऋषभ पांडेय, दीप्ति – 92.50
रिया यादव, वैष्णवी, सूरज वर्मा – 92.17
इंटरमीडिएट टॉप-10
रुकसार व आस्था मौर्या (संयुक्त रूप से जिले मे पहले स्थान पर) – 91.60
सक्षम पांडेय – 91.20
आरजू शर्मा, अदिति सिंह – 90.80
सिद्धार्थ गुप्ता – 90.60
शिवांशी शुक्ला – 89.90
काजल – 89.60
अंशी सिंह, प्रिंसी – 89.40
दिव्यांशी – 89.20
दिव्यांशी – 89.00
अंजू यादव – 88.80

कमेंट
कमेंट X