{"_id":"69e9180b09fce58f110dd334","slug":"people-are-suffering-from-intense-heat-and-humidity-amethi-news-c-96-1-ame1022-164045-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तेज धूप और उमस से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तेज धूप और उमस से लोग बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
शहर में तेज धूप के दौरान बच्चे का बचाव करती महिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गर्मी और तेज धूप का बढ़ता दायरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। सुबह सूरज निकलते ही गर्मी परेशान करने लगती है। दोपहर की चिलचिलाती धूप से बाजार व प्रमुख सड़कों पर अघोषित कर्फ्यू जैसा नजारा हो जाता है। लोग सुबह 10 से चार बजे तक घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। मौसम विभाग भी आगे के दिनों में गर्मी और बढ़ने का दावा कर रहा है।
तापमान में उतार चढ़ाव के बीच गर्मी रौद्र रूप दिखाने लगी है। बुधवार को अधिकतम पारा 42 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम पारा बढ़ने से मौसम में उमस महसूस की गई। बुधवार सुबह नौ बजे के बाद ही सूरज की किरणें तल्ख होती गईं। दोपहर में तो आग उगलती सूरज की किरणों के सामने टिकना मुश्किल हो गया। आलम यह रहा कि गर्मी और धूप से बचाव के लिए अधिकतर लोग घरों में ही कैद रहे। जरूरी काम से बाहर निकलने वालों ने धूप और गर्मी से बचाव का इंतजाम किया।
गौरीगंज शहर के साथ ही अमेठी सहित अन्य प्रमुख बाजारों में दोपहर सन्नाटा दिखा। राजमार्गों पर भी लोगों की आवाजाही न के बराबर रही। दोपहर एक बजे एसपी आफिस के सामने रहने वाली चहल-पहल दोपहर में नहीं दिखी। सड़क के दोनों तरफ दुकानों पर ग्राहक नजर नहीं आए। दुकानदार भी गर्मी से बेहाल दिखे। अमेठी शहर के गांधी चौक में दोपहर में पूरी तरह सन्नाटा रहा। पछुआ हवा की मध्यम चाल से लोगों को लू चलने का एहसास कराया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने, औसत तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की उम्मीद है। यह भी कहा कि इस दौरान हवा सामान्य व सामान्य से तेज गति से पश्चिमी (लू) चलने की संभावना है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X