{"_id":"69e918f1d3cff5f4d70b0464","slug":"child-crushed-to-death-by-bus-amethi-news-c-96-1-ame1019-163995-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बस से कुचलकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बस से कुचलकर बालक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
बस से कुचलकर बालक की मौत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। पूरे काजिम अली गांव के पास बुधवार सुबह स्कूल बस की चपेट में आने से चार वर्षीय मोहम्मद उजैद की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने चालक पर रंजिश के कारण जानबूझकर बस चढ़ाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हालात तनावपूर्ण होने पर मौके पर भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात करनी पड़ी।
हजरत उल्ला के मुताबिक उनका नाती उजैद सुबह स्कूल जाने के लिए सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान करपिया गांव के एक निजी स्कूल की बस ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। गंभीर रूप से घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे।
लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए चालक पर नशे में वाहन चलाने और जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप लगाया। परिजनों ने गांव के ही मोहम्मद फैजान पर रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाया है। क्षेत्राधिकारी अतुल सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को कार्रवाई का भरोसा देकर स्थिति को नियंत्रित किया। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
हादसे से सहम गए बस सवार बच्चे
हादसे के समय स्कूल बस में 11 बच्चे सवार थे। अचानक हुई घटना ने उनके दिलों में डर बैठा दिया। तेज चीख और अफरातफरी के बीच बच्चे सिसकते रहे, कुछ अपनी सीटों से चिपक गए तो कुछ रोते हुए एक-दूसरे का हाथ पकड़कर सहारा ढूढ़ते नजर आए। चालक के भाग जाने से डर और गहरा गया। ग्रामीणों ने उन्हें संभाला, पानी पिलाया और सुरक्षित बाहर निकाला। जब अभिभावक पहुंचे तो कई बच्चे उनसे लिपटकर फूट-फूटकर रो पड़े। काफी देर तक मासूमों के चेहरों पर खौफ झलकता रहा।
सीओ अतुल सिंह ने बताया कि आरोपी चालक मोहम्मद फैजान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट दर्ज, हो रही जांच
एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई गई, जिसमें नशे की पुष्टि नहीं हुई। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X