सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   An innocent child died after being hit by a car on the highway.

Amethi News: हाईवे पर कार की टक्कर से गई मासूम की जान

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 01 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
An innocent child died after being hit by a car on the highway.
विज्ञापन
जायस। टांडा-बांदा हाईवे पर ओदारी के पास बुधवार रात सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम की जान चली गई। पूरे उदवत गांव निवासी शान मोहम्मद की बेटी नाजिया (3) सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भाग गया।
Trending Videos


परिजनों के मुताबिक शान मोहम्मद परिवार के साथ ओदारी गांव में मौसी के घर दावत में शामिल होने गए थे। इसी दौरान नाजिया हाईवे पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को तत्काल सीएचसी फुरसतगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मां महरुन्निशा का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बार-बार बेटी को पुकार रही हैं। भाई सहरे आलम और बहन सबा भी सदमे में हैं। पिता शान मोहम्मद भी गमगीन हैं। थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed