सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Nancy won the essay and Tahseen won the speech.

Amethi News: निबंध में नैंसी व भाषण में तहसीन ने मारी बाजी

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 01 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Nancy won the essay and Tahseen won the speech.
 राजकीय हाई स्कूल तेंदुआ में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। स्रोत: विद्या
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल तेंदुआ में बृहस्पतिवार को निबंध, भाषण और रंगोली प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Trending Videos



निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 10 की नैंसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंशिका द्वितीय और कक्षा नौ की अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में लेखन शैली, विचारों की स्पष्टता और भाषा की शुद्धता को आधार बनाकर मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाषण प्रतियोगिता में तहसीन ने प्रभावी प्रस्तुति देते हुए पहला स्थान हासिल किया। रुफिया दूसरे और शबनम तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखे, जिसे निर्णायकों ने सराहा। रंगोली प्रतियोगिता में मोहिनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। भावना दूसरे और अंजलि तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतिभागियों ने रंगों के संतुलन और सृजनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य डॉ. श्रीमती मौर्या ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed