सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Madiha hoisted the flag in 10th

Amethi News: 10वीं में मदीहा ने लहराया परचम

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 01 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Madiha hoisted the flag in 10th
जगदीशपुर के कराइस्ट द किंग इंटर कॉलेज में सेल्फी लेते मेधावी व अन्य। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। आईसीएसई (10वीं) परीक्षा परिणाम में जगदीशपुर के क्राइस्ट द किंग इंटर कॉलेज ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। परीक्षा में शामिल 41 छात्र-छात्राओं में सभी सफल रहे। इनमें 34 विद्यार्थियों ने प्रथम और सात ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा।
Trending Videos



इस वर्ष मदीहा इमरान ने 92.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। रुद्रांश श्रीवास्तव ने 91.60 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान पाया। अक्षय प्रताप सिंह 91.50 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे। स्वरित कुमार ने 90.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया, जबकि फरहान अहमद 90.50 प्रतिशत अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




परीक्षा में 13 छात्राएं और 28 छात्र शामिल हुए थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य स्टिवन मनोज डिसूजा ने बताया कि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि स्कूल ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है।
मदीहा इमरान ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद 92.50 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और अनुशासन को अपनी सफलता का आधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed