सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Awareness was created by taking out a walk

Amethi News: पदयात्रा निकाल किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 17 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Awareness was created by taking out a walk
अमेठी आरआरपीजी कॉलेज की जागरूकता रैली में शामिल छात्राएं व एनसीसी कैडेट्स।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। आरआरपीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के प्रचार के लिए पदयात्रा निकाली गई। एनएसएस व एनसीसी के स्वयंसेवकों सहित कुल 447 प्रतिभागी शामिल हुए, जिनमें 107 छात्र और 340 छात्राएं रहीं।
Trending Videos



पदयात्रा महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वापस परिसर में आकर समाप्त हुई। इस दौरान नारी शक्ति का सम्मान, देश का अभिमान और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे नारों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. नीतू सिंह, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. ज्योति सिंह, एएनओ डॉ. उमेश सिंह, एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रमाधिकारी डॉ. अनूप कुमार सिंह, डॉ. श्वेता द्विवेदी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार वैश्य और डॉ. शिखा शुक्ला समेत अन्य शिक्षकों ने सहयोग किया। वक्ताओं ने अधिनियम को महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। अंत में प्राचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजकीय महिला महाविद्यालय मुसाफिरखाना में छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और मानव शृंखला के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया। प्राचार्य डॉ. राहुल कुमार ने आयोजन की सराहना की। राजकीय पीजी कॉलेज मुसाफिरखाना में भी जागरूकता पदयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed