{"_id":"69de91baa7cc81abfd0fc43d","slug":"azamgarh-team-became-champion-amethi-news-c-96-1-ame1002-163377-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आजमगढ़ की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आजमगढ़ की टीम बनी चैंपियन
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
भादर के मिनी स्टेडियम घोरहा में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दौरान विजेता खिलाड़ियों को पुरस्
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भादर के ग्रामीण मिनी स्टेडियम घोरहा में आयोजित बाबा भीष्म शाह वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। फाइनल में आजमगढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता दिन-रात चली, जिसमें क्षेत्र के साथ-साथ अन्य जिलों और राज्यों की टीमों ने भी भाग लिया।
फाइनल मुकाबले में बैरीडीह आजमगढ़ और सुल्तानपुर टीम के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में आजमगढ़ की टीम ने 28-26 के करीबी अंतर से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सुल्तानपुर की टीम को उपविजेता से संतोष करना पड़ा।
इसके बाद अंतरराज्यीय फाइनल में आजमगढ़ माज और सशस्त्र सेना बल के बीच मुकाबला हुआ। मैच के दोनों सेट बेहद प्रतिस्पर्धात्मक रहे, लेकिन आजमगढ़ माज की टीम ने अपने अनुभव और बेहतर तालमेल के दम पर लगातार दो सेट 25-20 और 25-22 से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।
समापन समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है। इस मौके पर विषुव मिश्र, विधायक प्रतिनिधि अरुण प्रजापति, दीपक सिंह पचेहरी, रणविजय सिंह फौजी और ध्रुव राज सिंह आदि मौजूद रहे।
Trending Videos