सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Bees attack as soon as the pyre is lit, 20 injured

Amethi News: चिता जलते ही मधुमक्खियों ने किया हमला, 20 घायल

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bees attack as soon as the pyre is lit, 20 injured
विज्ञापन
अमेठी। भेंटुआ के धरईमाफी गांव में बुधवार को अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों के हमले से अफरातफरी मच गई। हमले में करीब 20 लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Trending Videos

गांव के अनिल यादव की 85 वर्षीय दादी का शव तेली तारा के पास अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया था। दोपहर में जैसे ही चिता तैयार कर शव में आग लगी, वैसे ही पास के बाग में मौजूद मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी सोनू यादव के मुताबिक, मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। एंबुलेंस से राम आसरे शुक्ल, अनिल यादव, मोहित दूबे, चंद्रपाल यादव, सोनू यादव, विनय, आशीष और रविंदर यादव को भेंटुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल राम आसरे शुक्ला को सुल्तानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। परिजनों ने कंबल से खुद को ढककर किसी तरह अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed